फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा कर लगाया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अरूणाय स्थित श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। महंत रविंद्र पुरी की प्रेरणा और मंदिर सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के सान्निध्य में पंडित कमलकांत गौतम ने विशेष पूजन कराया। इस दौरान गो माता, पशुधन, कृषि उपकरणों और मंदिर के वाहनों की पूजा की गई। इसके बाद भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सेवादल प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष अन्न, धन, पशुधन और कारोबार की समृद्धि के लिए गोवर्धन पूजा की जाती है। शाम को सामूहिक पूजन के बाद कर्मचारियों को उपहार व प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महंत धीरज पुरी सहित अनेक संत-महात्मा और ब्राह्मण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें