कुरुक्षेत्र। मोहन नगर रेलवे क्राॅसिंग के निकट निर्माणाधीन विघ्नहर्ता गणपति मंदिर का भूमि पूजन समारोह हुआ। महंत रंगनाथपुरी, स्वामी शिवानंद और सुनील सचदेवा ने विधिवत पूजन किया। मंदिर के मुख्य संस्थापक राजेंद्र राजू चंचल भी उपस्थित थे। हवन और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित राजेंद्र कपिल सहित मुलकराज अनेजा, काली परुथी, रघुवीर गर्ग, राधेश्याम वधवा, देशराज बतला, राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, पीयूष वशिष्ठ, रजत क्वात्रा, ध्रुव अरोड़ा, बालकिशन, मयूर, सुभाष वधवा, अतुल सिंगला आदि मौजूद रहे।