पिहोवा। गौशाला में हवन यज्ञ करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
पिहोवा। औघड़ दानी महादेव गोशाला में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गो भक्तों ने हवन यज्ञ कर गो पूजन किया। इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में वानर सेवादल, संकल्प फाउंडेशन, पतंजलि योग समिति, प्राचीन माता बाला सुंदरी मंदिर, श्री श्याम परिवार के सदस्यों सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने हिस्सा लिया। गो सेवक सुशील गुप्ता, सोनू गोयल, रवि जिंदल, हितेश गुप्ता, बलविंदर सिहाग ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने आज के दिन से ही गो चारण की सेवा शुरू करके गऊ भक्ति का संदेश दिया था। श्रद्धालु गोपाष्टमी पर्व मनाकर उन्हीं की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूज्य संत रमतेश्वर नाथ के सानिध्य में ज्योतिसर थाना और औघड़ दानी महादेव गौशाला स्थापित की गई थी।
तीनों गोशालाओं में 2600 के करीब गोवंश का भरण पोषण होता है। वीरवार को गोशाला के लिए ली गई भूमि पर भवन निर्माण एवं शेड के लिए भूमि पूजन हुआ। सुशील गुप्ता और राकेश छाबड़ा ने बतौर मुख्य यजमान भूमि पूजन में हिस्सा लिया। हवन के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर लक्ष्मण दास, कृष्ण कुमार, नारायण, रणजीत, राम मूर्ति, सोनू प्रजापत मौजूद रहे।