कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा एक की टीम ने बंद मकान से चोरी करने के आरोप में पिहोवा की पूजा काॅलोनी के रहने वाले राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मोहन नगर के रहने वाले शिकायतकर्ता राहुल राणा ने बताया कि उनकी बहन का मकान सेक्टर-तीन में बंद था। 13 अक्तूबर की रात चोरों ने ताला तोड़कर बाथरूम की टोंटी व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया था। थाना सदर थानेसर में मुकदमा दर्ज हुआ। बुधवार को टीम ने राहुल को काबू करके अदालत में पेश कर कारागर भेज दिया है। थाना सदर के प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। संवाद