फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकान का शटर तोड़ हजारों का सामान और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
लाडवा। टूटे ताले दिखाता  दुकानदार गुलशन अरोड़ा। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। ठाकुरी देवी स्कूल के पास कंफेक्शनरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कंफेक्शनरी के मालिक गुलशन अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपनी दुकान अच्छी तरह बंद कर ताला लगा कर गए थे। बुधवार सुबह नौ बजे जब वह दुकान पर आए तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था एक साइड का शटर का ताला भी टूटा हआ था। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान के गल्ले में रखी 12 हजार रुपये की नकदी, ड्राई फ्रूट के डिब्बे व अन्य सामान गायब मिले। दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में रात तीन बजकर 16 मिनट पर दो चोर हाथ में लोहे की रोड लेकर दुकान के पास आए और लोहे की रोड से शटर की पत्ती तोड़कर दुकान के अंदर घुसते हुए दिखाई दिए। लगभग 20 मिनट बाद दुकान का सामान व नकदी लेकर उसी रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें