फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मकान व ढाबे में लगी आग से लाखों रुपये का सामान व नकदी जलकर राख

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव लोटनी में जला हुआ ढाबा । विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव लोटनी में एक मकान व ढाबे में लगी आग से लाखों रुपये का सामान व नकदी जलकर स्वाहा हो गई है। आग की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों की मदद से आग को काबू किया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोटनी गांववासी जयनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को रात्रि में उसके मकान व ढाबे में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। इसके कुछ ही देर में पुलिस व फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग को देखते हुए ग्रामीण भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस आग को जब तक काबू पाया गया, तब तक उसका करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। उसके तीन कमरों की छतें, दो फ्रीज, फर्नीचर का सामान, सीसीटीवी कैमरे, एलईडी, कंप्यूटर प्रिंटर, ढाबे का फर्नीचर, बिजली के तार, पंखे, दरवाजे, चार हजार रुपये की नकदी के अलावा अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें