फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने पिता-पुत्र को चार लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी चालक गुरमीत सिंह व गुरदेव सिंह निवासी बरोट के कब्जे से दो किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी झारखंड से सामान के बीच में अफीम छिपाकर लाए थे। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम यूनिट में मौजूद थी, तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुरमीत सिंह और उसका बेटा गुरदेव सिंह अफीम बेचते हैं। दोनों अपने कंटेनर में झारखंड व बिहार से सामान की आड़ में अफीम छिपाकर हरियाणा में सप्लाई करते हैं। आज भी वह दोनों कंटेनर लेकर उमरी चौक से भादसो की तरफ जाने वाली सड़क पर पर खड़े हैं। टीम ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर कंटेनर में बैठे चालक से पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे दो किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों को आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें