फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समारोह में 96 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को ऑडिटोरियम हॉल का दौरा किया। इसी के साथ कमेटी रूम में आयोजित बैठक में कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न कमेटियों के संयोजकों को अहम दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में गेस्ट हाउस, पार्किंग, ऑडिटोरियम हॉल में प्रवेश, बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कुलपति ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में यूजी के 1186, पीजी के 1773, पीएचडी उपाधि 205 तथा 96 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
दीक्षांत समारोह के ओवर ऑल इंचार्ज डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि सभी अधिष्ठाता, कोर्ट के सदस्य, शैक्षणिक एवं कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मंच पर होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि पीएचडी तथा स्वर्ण पदक विद्यार्थियों को मंच पर ही उपाधि एवं डिग्री प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह को सफलतम बनाने के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों का 17 फरवरी को होने वाली रिहर्सल में भाग लेना अनिवार्य है। यदि पंजीकृत विद्यार्थी इस रिहर्सल में भाग नहीं लेंगे तो उन्हें 18 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण कुवि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा। संगीत एवं नृत्य विभाग की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जाएगी। समारोह में बिना निमंत्रण कार्ड, आईडी कार्ड, ड्यूटी पास के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रॉक्टर प्रो. रमेश भारद्वाज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सेल्फी प्वाइंट बनेंगे समारोह में आकर्षण का केंद्र
34वें दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने में सेल्फी प्वाइंट मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। श्रीमद्भगवद्गीता सदन के प्रांगण में सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा ताकि दीक्षांत समारोह में आने वाले विद्यार्थी इस यादगार पल को कैमरे में कैद कर सकें। ये प्वाइंटस ललित कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए जाएंगे, जिसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें