फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्लोब हेरिटेज ने जीती कराटे चैंपियनशिप

Tue, 25 Feb 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में जीत हासिल कर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है। जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ये जानकारी स्कूल के खेलकूद विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने दी। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
उन्होंने बताया कि कि आरजी अकादमी मनौली सोनीपत में गत दिवस संपन्न हुई इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया
उन्होंने सात स्वर्ण, सात रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं। पदक जीतने वाले खिलाडियों में अमृतपाल, कुणाल, रमनीत, अनिका, एरिक, मयंक व दीपांशु ने स्वर्ण पदक व भगत राम, सार्थक, ध्रुविका, प्रियल, ध्रुव, दिग्विजय व दुअंश ने रजत और आरव पुजारा व अंश राणा ने कांस्य पदक जीता। स्कूल में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या रीतू सिंगला ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें