फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurushetra: सहेलियों को कहा हॉस्टल के कमरे से सामान लेने जा रही, युवती नेलगा लिया फंदा

Sat, 13 Sep 2025 01:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सहेलियां उसका इंतजार करती रही लेकिन जब वापस नहीं आई तो कमरे पर गई। जहां उसे फंदे पर लटका देख चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बीएससी प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगा लिया। मृतक छात्रा की पहचान जींद के गांव छातर की रहने वाली करीब 19 वर्षीय शगुन के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय के 12 नंबर लक्ष्मी बाई हॉस्टल के कमरा नंबर 17 में रहती थी।

विज्ञापन


उसने फंदा क्यों लगाया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि वह करीब 11 बजे हॉस्टल में साथ रहने वाली सहेलियों के साथ लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए निकली थी। वहां जाकर उसने सहेलियों को कहा कि वह कमरे पर कुछ सामान भूल आई है, उसे लेकर आती है।

सहेलियां उसका इंतजार करती रही लेकिन जब वापस नहीं आई तो कमरे पर गई। जहां उसे फंदे पर लटका देख चिल्लाने लगी। आनन-फानन में हॉस्टल वार्डन पहुंची तो विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उसे फंदे से उतार नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दी गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस व कुवि प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें