फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में विफल होने के बाद युवती काे फेंका झाड़ियों में

Sat, 26 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली बस अड्डे से कार में सवार युवकों ने वीरवार शाम को एक युवती का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता युवती को कार में डालकर करनाल की ओर चले गए। इस दौरान युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया लेकिन युवती के शोर मचाने पर युवक उसे सेक्टर 2-3 के कट के पास शनि मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए। लक्ष्मी नगर दिल्ली में रहने वाली बिहार की युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में ब्यूटी पार्लर का काम करती है। वीरवार को 6 बजे वह पिपली बस अड्डा पर बस से उतरकर मोबाइल पर अपनी बहन से बात कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान कार में सवार 4 युवक आए और उन्होंने जबरदस्ती उठाकर कार में डाल लिया। कार में डालकर वे युवक उसे करनाल की तरफ लेकर फरार हो गए। युवती का आरोप है कि युवकों ने कार के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवकों के इस प्रयास का विरोध करते हुए उसने शोर मचा दिया जिसके बाद आरोपी उसे सेक्टर 2-3 के कट के समीप झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसने पुलिस के कंट्रोल नंबर पर फोन कर आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही कार में सवार युवकों को काबू करने के लिए जिले की सभी सीमाओं पर वीटी करवा नाकाबंदी करवा दी। 

मौके पर पहुंचे थाना सदर प्रभारी दलीप सिंह युवती को थाने में लेकर आ गए। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे चार युवकों में से दो युवकों को जानती है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच महिला थाने की महिला अधिकारी रमनदीप कौर को सौंप दी है। जांच अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल करवाने के बाद युवती को सकुशल दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर थाना सदर प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि युवती के दिए गए पते के अनुसार पुलिस आरोपी युवकों की पहचान करने की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें