फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित गेहूं घोटाले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा इस्माईलाबाद में 10 नवंबर 2015 को हुए करोड़ों रुपये के गेहूं घोटाले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पिहोवा की न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पिहोवा डीएसपी चंद्रपाल ने बताया कि 10 नवंबर 2015 को कस्बा इस्माईलाबाद में करोड़ों रुपये के सरकारी गेहूं के बैग गायब हो गए थे। जिसको लेकर एसपी कुरुक्षेत्र व अन्य अधिकारियों ने बड़ी मशक्कत की थी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में कई जगह छापेमारी भी की गई थी। इसी छापेमारी के दौरान हरजीत सन्धु एएफएसओ, सतीश सेतिया एएफएसओ, ईश्वर सिंह निरीक्षक, धर्मपाल उप निरीक्षक, विनोद सैनी एचए को  शुक्रवार को डीएसपी पिहोवा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय पिहोवा में पेश किया गया जहां पुलिस ने इन्हें रिमांड पर आगे की कार्रवाई के लिए मांगा था। न्यायालय ने सभी आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें