फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वेटलिफ्टिंग में गीता विद्यालय का दबदबा, ओवरऑल ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद् भागवद् गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 36वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन गीता विद्यालय का जलवा छाया रहा। वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, स्केटिंग व शूटिंग जैसे खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल संयोजक मलखान सिंह ने बताया कि 110 किलोग्राम भार वर्ग में युवराज, 98 किलोग्राम में मोहित, 71 किलोग्राम में साहिल तथा 60 किलोग्राम भार वर्ग में सार्थक ने पहला स्थान हासिल कर गीता विद्यालय का नाम रोशन किया। 88 किलोग्राम में हिंदू विद्या निकेतन नूह के शौकीन ने पहला स्थान हासिल किया।

अंडर-17 किलोग्राम भार वर्ग में गीता विद्यालय के अंकित (79 किग्रा), नमन (71 किग्रा), नितिन (65 किग्रा), योगेश (56 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 88 किलोग्राम में नशीष प्रथम रहे। वहीं, अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 स्केटिंग में तनित (गीता निकेतन आवासीय विद्यालय), अंडर-17 स्केटिंग में मोहित नंदलाल (गीता विद्या मंदिर, तेपला) और शूटिंग के अंडर-17 वर्ग में अर्जुन कौशिक (गीता विद्या मंदिर, गोहाना-रोहतक) ने पहला स्थान पाया। इस मौके पर प्रांतीय संयोजक किशोर चौहान, प्राचार्य अनिल मदान, प्रबंधक वीरेंद्र वालिया, संकुल खेलकूद प्रमुख राजीव, शारीरिक आचार्य भूपेंद्र सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें