फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में गीता प्राथमिक विद्यालय बना चैंपियन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती से संबद्ध हिंदू शिक्षा समिति ने 37वीं संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय, बालघर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल पांच विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था। बालघर के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और फुर्ती का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शानदार खेल से खिताब अपने नाम किया। वीरवार को हुई इस प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने अनुशासन, गति और टीम भावना का परिचय दिया। उन्होंने एक के बाद एक मुकाबले जीतकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

विजेता टीम में कक्षा पांचवीं के प्रहान, युग शर्मा, पर्व, कार्तिकेय, दक्ष, प्रतीक और पूर्व शामिल थे। चौथी कक्षा के अद्विक व सिद्धार्थ तथा तीसरी कक्षा के अनमोल भी टीम का हिस्सा थे। विद्यालय में टीम की जीत पर खुशी का माहौल रहा। प्रबंध समिति के प्रबंधक जीवन मौदगिल, उपाध्यक्ष सुशील बंसल और प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खेल प्रशिक्षकों सोनिका, बीना तथा सोनिया को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना से ही खिलाड़ी बड़ी सफलताएं हासिल करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें