कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की केयू परीक्षा शाखा ने मई 2026 में आयोजित 8 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। घोषित परिणामों में बी टेक (इंस्ट्रूमेंटेशन) आठवां सेमेस्टर, एम फार्मेसी द्वितीय सेमेस्टर और बी एड (स्पेशल एजुकेशन) चतुर्थ सेमेस्टर (फ्रेश) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एम ए (फाइन आर्ट्स) चतुर्थ सेमेस्टर (फ्रेश) और एम ए (राजनीति विज्ञान) री-अपीयर के परिणाम भी जारी किए गए हैं। एम ए (समाजशास्त्र) री-अपीयर, एम पी एड चतुर्थ सेमेस्टर (फ्रेश एवं री-अपीयर) तथा एम ए (शिक्षा) चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।