फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रांतीय खेलकूद स्पर्धा में गीता निकेतन के खिलाड़ियों ने फुटबॉल में मारी बाजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन के विजेता खिलाड़ियों के साथ शिक्षक व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती की 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने फुटबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुरुक्षेत्र संकुल का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने फाइनल में जींद संकुल को 7-0 से हराया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 31 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक श्रीमद्भागवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेलवे रोड में आयोजित हुई। विद्यालय के हिमांशु (कक्षा 9), तेजस, अर्चित, पुलकित, गौरव (कक्षा 8), गर्व (कक्षा 7) और मोहित (कक्षा 6) ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या मंजुला शर्मा ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायी है। विद्यालय प्रबंध समिति ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें