फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व भर में गूंजेगी गीता की वाणी, वैश्विक गीता पाठ से जुड़ेंगे विदेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से तनावग्रस्त पूरी दुनिया में गीता वाणी नई ऊर्जा भरेगी। मार्गशीर्ष की शुक्ल पक्ष की एकादशी प्रतिपदा को विश्व भर में गीता वाणी की गूंज सुनाई देगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन अवसर 14 दिसंबर को वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होगा। इस वैश्विक गीता पाठ में देश ही नहीं विदेशी सरजमीं पर भी गीता के श्लोक गुंजायमान होंगे। कोरोना काल बीतने के बाद भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविंद से हजारों वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र ज्योतिसर की पावन धरा से दिया गया विश्व कल्याण का संदेश अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा। गीता वाणी को आमजन तक पहुंचाने में स्कूली बच्चों का भी अहम योगदान रहेगा। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ का मुख्य कार्यक्रम होगा और हर जिले से ऑनलाइन के जरिये स्कूली विद्यार्थी जुड़ेंगे। इसके साथ ही विदेशों में भी 14 दिसंबर को वैश्विक गीता की गूंज सुनाई देगी। गीता पाठ में प्रमुख रूप से ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, कनाडा व यूके सहित कई अन्य देशों के नागरिक जुड़ेंगे। वैश्विक गीता पाठ में 55 हजार स्कूली विद्यार्थी 18 श्लोकों का उच्चारण करेंगे। प्रदेश के हर जिले से 50 स्कूल हिस्सा लेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को गीत पाठ में हिस्सा लेने वाले स्कूलों का चयन 30 नवंबर तक चयन करने के निर्देश दिए हैं। गीता पाठ के साथ स्कूल स्तर पर निबंध लेखन, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। गीता श्लोकों के साथ शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। इस बार यह तमाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं ऑफलाइन 11 से 14 दिसंबर तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि गत वर्षों में यह आयोजन कुरुक्षेत्र में सामूहिक पाठ के साथ-साथ विश्व भर में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होता रहा है और इस कार्यक्रम में विश्व भर में अनूठे रिकॉर्ड भी स्थापित किए हैं। इस वर्ष भी कोविड-19 के बावजूद ऑनलाइन प्रणाली से 55 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ अनूठा रिकॉर्ड बनाएगा। जिला कुरुक्षेत्र द्वारा सभी जिलों को एक मॉडल पाठ की विधि यूट्यूब चैनल अथवा अन्य किसी माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि निर्धारित समय पर सभी जिलों में अभ्यास किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें