फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टेबल टेनिस अंडर-17 में गीता कन्या स्कूल द्वितीय

विज्ञापन
 ​खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करते प्राचार्य व अन्य। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विद्या भारती की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर शिमला में आयोजित 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ये खेल प्रतियोगिताएं 23 से 25 अगस्त को जींद में आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन

खेल महोत्सव में विद्यालय से टेबल टेनिस में टीम अंडर-17 की पांच छात्राओं स्नेहा, खुशी, रूपाली, चंदा और सुहाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल परिसर में पहुंचने पर छात्राओं का स्वागत किया गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि बेटियां शिक्षा ही नहीं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और नाम चमका रही हैं। उन्होंने विजेताओं को इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्या सुमन बाला ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रबंधक बलबीर प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, शिक्षाविद डॉ. हरि प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें