फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वीआईपी का मोह छोड़ लाइन में लग किया मतदान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मतदान केंद्र  के बाहर लाइन में लगे भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल साथ में शालू जिंदल व
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकतंत्र का महापर्व में हर वर्ग के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते भीषण गर्मी में भी मतदाता मत का प्रयोग करने के लिए लंबी लाइन में लगे रहे। यहां तक कि राज्यपाल से लेकर अन्य वीआईपी एवं प्रत्याशियों ने लाइन में लगकर मतदान किया। हालांकि वीआईपी के लिए खास व्यवस्था नहीं थी, लेकिन मौजूद कर्मियों से लेकर आम मतदाता भी उन्हें प्राथमिकता देते दिखाई दिए। इसके बावजूद वीआईपी का मोह छोड़ लाइन में लगकर ही मतदान करने को तवज्जो दी गई।
विज्ञापन

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मतदान करने के लिए परिवारजनों के साथ मिर्जापुर गांव में 157 नंबर बूथ पर पहुंचे। जहां वह मतदान करने के लिए लाइन में लगे। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में पत्नी उमा सुधा के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल और उनकी धर्मपत्नी शालू जिंदल ने भी लाइन में लगकर ही मतदान किया और बूथ पर मतदान करने मतदाताओं से भी मिले। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा भी अपनी धर्मपत्नी ममता सचदेवा सहित अपने बेटों के साथ बूथ नंबर 104 पर लाइन में लगकर मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। पदमश्री डॉ. हरिओम, हॉकी ओलंपियन सुरेंद्र पालड़, ओलंपियन रमिता जिंदल, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी सहित सभी ने लाइन में लगकर ही मतदान किया।

कुरुक्षेत्र। मतदान केंद्र  के बाहर लाइन में लगे भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल साथ में शालू जिंदल व

कुरुक्षेत्र। मतदान केंद्र  के बाहर लाइन में लगे भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल साथ में शालू जिंदल व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें