फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंटर जोनल कबड्डी के लिए दिया ट्रायल

Sun, 19 Jan 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की ओर से 20 जनवरी को अंबाला जिले के बड़ागढ़ गांव में निर्मित आधुनिक खेल परिसर में इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में चयन ट्रायल हुआ, जिसमें कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला, यमुनानगर व करनाल से पुरुष वर्ग में 50 और महिला वर्ग में 68 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 12 महिला खिलाड़ियों और 12 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ट्रॉयल सुबह ही शुरू कर दिए गए, जिस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह बना रहा। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अंबाला में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। यह खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका होगा। खिलाड़ियों के चयन के दौरान लॉन टेनिस प्रशिक्षक गौरव शर्मा, कुश्ती प्रशिक्षक जसमिंद्र सिंह, संदीप, रोशनी देवी व अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे। खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें