कुरुक्षेत्र। मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप में सफाई कर्मचारियों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक मेडिकल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर परिषद कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों और सफाई कर्मचारी का सिविल अस्पताल की तरफ से आई डॉक्टरों व जिंदल फाउंडेशन की तरफ से पहुंची मेडिकल वैन की टीम ने चेकअप किया और उनको जरूरी दवाइयों के साथ जरूरी परामर्श भी दिया। उन्होंने कहा कि जिला नगर आयुक्त पंकज कुमार सेतिया के निर्देशानुसार स्वास्थ्य जांच शिविर में 155 कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन विभिन्न एरिया में सड़कों व गलियों में सफाई करने जैसा महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। सफाई कार्य के दौरान कई बार प्रदूषण से संबंधित सांस लेने से संबंधित व अन्य प्रकार की बीमारियां कर्मचारी को हो जाती है जिनका समय पर उपचार जरूरी है।