फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूपी सरकार की नीतियों के खिलाफ की गेट मीटिंग

विज्ञापन
पिहोवा। बिजली कर्मचारी यूपी सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते हुए। स्वंय
विज्ञापन
पिहोवा। ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन की पिहोवा यूनिट ने आज उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के समर्थन में और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ 33 केवी पावर हाउस में गेट मीटिंग का आयोजन किया। गुरचरण संधू ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम को निजी हाथों में सौंपने का फैसला किया है, जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश की विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति पिछले छह महीनों से लगातार आंदोलन कर रही है। समिति ने 29 मई को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किया था, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने हड़ताल घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संधू ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने सरकार के निर्देश पर कार्मिक अनुशासन एवं अपील विनियमावली 2020 में पांचवां संशोधन कर बिना जांच के कर्मचारियों को बर्खास्त करने, सेवा समाप्त करने या पदावनति करने का अधिकार ले लिया है। इस अलोकतांत्रिक कदम ने पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों में रोष पैदा कर दिया है। उन्होंने इसे ऊर्जा निगमों में तानाशाही की पराकाष्ठा करार दिया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, फकीर चंद और हवा सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, रूलदा, पंकज पूरी, रमन, बलवान, मोहिंदर वर्मा, रावल गुप्ता, दिनेश कुमार, मुकेश गोस्वामी, बंटीपाल, राहुल, कृष्ण कुमार, विजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें