शाहाबाद। शहर के सुभाष नगर में दिनदहाड़े एक घर में चोरी की वारदात सामने आई है। घर से नकदी और कीमती आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुभाष नगर निवासी यशपाल ने शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने भाई के घर हवन में शामिल होने गए थे। जब वह 11 बजे घर लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से 30 से 40 हजार रुपये की नकदी, एक चांदी की चेन, एक चांदी का ब्रेसलेट और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद