फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में लगे गंदगी के ढेर, मैली चादरों पर पड़े हैं मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल से एलएनजेपी अस्पताल सफाई व्यवस्था बिगड़ चुकी है। मरीजों की न तो ओपीडी पर्ची काटी जा रही और न ही दवाओं का वितरण हो रहा है। सफाई न होने से अस्पताल में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और कमरों में तीमारदार खुद झाडू़ लगाकर सफाई कर रहे हैं। इसके अलावा मरीज घर से चादर मंगाकर बेड़ पर बिछा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एलएनजेपी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में पिछले तीन दिनों से सफाई नहीं हुई है। इंफेक्शन फैलने के खतरे को देखते हुए चिकित्सकों ने सीजेरियन, मोतियाबिंद, जनरल सर्जरी और हड्डी सहित कई प्रकार के ऑपरेशन स्थगित कर दिए हैं। पोस्टमार्टम सेवाएं भी प्रभावित हो गई है। चिकित्सक कंप्यूटर में एंट्री करने की बजाय रजिस्टर में एंट्री करके काम चला रहे हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से उपचार कराने पहुंच रहे मरीज मजबूरन वापस लौटने को विवश है। कुरुक्षेत्र वासी नेहा ने बताया कि शुक्रवार को उसके बेटे समनदीप का ऑपरेशन हुआ था, तभी से उसका बेटा महिला वार्ड में उपचाराधीन है, लेकिन पिछले तीन दिनों न तो बिस्तर की चादर बदली और न ही सफाई की गई। वे खुद ही अपने आस-पास की सफाई कर रही है।
दवा खत्म हुई तो अस्पताल आई
शहरवासी ऊषा ने बताया कि दौरे की शिकायत होने के कारण कई सालों से उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को उसकी दवा खत्म हो गई। वह दवाइयां लेने के लिए ही वह अस्पताल आई थी, लेकिन यहां न पंजीकरण हुआ न दवाइयां मिलीं।
विज्ञापन

शुगर और बीपी की शिकायत, नहीं मिला उपचार
ज्योतिसर वासी मामकौर ने बताया कि उससे शुगर और बीपी की शिकायत है, जिसकी जांच कराने सुबह एलएनजेपी अस्पताल आई थी, लेकिन यहां हड़ताल के चलते दवाइयां नहीं मिली। उसे बिना दवा के वापस लौटना पड़ रहा है।
टांग में दर्द के चलते अस्पताल आया, यहां डॉक्टर मिले, लेकिन दवा नहीं
खेड़ी ब्राह्मणा वासी प्रेम ने बताया कि उससे टांग में दर्द है, जिसका उपचार हड्डी रोग विशेषज्ञ के निर्देशन में चल रहा है। बुधवार को भी वह चेकअप कराने व दवा लेने अस्पताल आए, लेकिन यहां डॉक्टर तो मिले, लेकिन दवा नहीं मिली।
वर्जन
चार सदस्यीय कमेटी ने सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हाजिरी सत्यापित कर उनका वेतन जारी कर दिया है। कर्मचारियों के काम पर वापस आने के बाद सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, जिला सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें