फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में नेहरू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल ने जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय के प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर चीफ वार्डन पुरुष छात्रावास प्रो. जसबीर ढांडा, चीफ वार्डन महिला छात्रावास प्रो. कुसुम लता, प्रो. हरदीप आनंद, प्रो. परमेश कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. हरविन्द्र राणा, प्रवेश कुमार सहित स्वयंसेवक, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें