फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज विराजमान होंगे गणपति बप्पा, ढोल नगाड़ों से होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आज से शुरु हो रहे 10 दिवसीय गणपति महोत्सव को लेकर शहर में विभिन्न जगह गणपति पंडाल सज-धज कर तैयार हो गए हैं, गणपति बप्पा अपने आसन पर 10 दिनों के लिए आज से विराजमान हो जाएंगे। धर्मनगरी के छोटे बाजार के मिश्रान चौक, लायलपुर कॉलोनी के विघ्नहर्ता गणपति मंदिर, थानेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-4 स्थित उमेश्वर महादेव मंदिर, पिपली के श्रीराम मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गणपति महोत्सव आज से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। 10 दिनों तक पूजा अर्चना करने के पश्चात 28 सितंबर की शाम को गणपति बप्पा की मूर्ति को चलते जल में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन


गणपति बप्पा के स्वागत के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी आयोजक गणपति महोत्सव की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से जुटे हुए थे। एक तरफ जहां बप्पा के प्रिय लड्डूओं के प्रसाद के लिए हलवाइयाें की बुकिंग की जा रही थी तो वहीं गणपति महोत्सव के दौरान निकाली जाने वाली झांकियों के लिए कलाकारों को ढूंढने का सिलसिला भी चला हुआ था। अब गणपति महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और आज से 10 दिनों तक गणपति बप्पा का गुणगान किया जाएगा।

न्यू फ्रेंड्स क्लब के कोषाध्यक्ष अंशुल गौड़ ने बताया कि 10 दिवसीय गणपति महोत्सव को लेकर बप्पा के भक्त और क्लब के सदस्य काफी उत्साहित हैं। वहीं आसपास गली मोहल्ले में रहने वाले भी इस आयोजन में भाग लेने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। छोटे बाजार के मिश्रान चौंक के मैदान में भव्य पंडाल सज कर तैयार है। लायलपुर कॉलोनी के विघ्नहर्ता गणपति मंदिर ट्रस्ट के प्रधान राजू चंचल ने बताया कि आज गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गणपति की मूर्ति गाजे बाजे के साथ स्थापित की जाएगी और भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। गणेश उत्सव कमेटी के संरक्षक मनोज गोयल ने कहा कि प्रतिदिन सुबह शाम आरती व गणपति महिमा मंडन के साथ अंतिम दिन धूमधाम से शहर के मुख्य बाजारों व मार्गों से होते हुए बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें