फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोबाइल और कड़ा लेकर फरार हुए आरोपियों से 38 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह सेक्टर-पांच में झांसा देकर मोबाइल और ढाई तोले सोने का कड़ा लेकर भागने वाले आरोपियों के कब्जे से 38 हजार रुपये बरामद किए। बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी राजेश निवासी डोगरा गेट कैथल, अमरदीप सिंह निवासी पृथ्वी विहार व कबीर निवासी सदर बाजार करनाल को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में जगदीश कुमार निवासी सेक्टर-पांच ने बताया था कि उसके दो बेटे पुनीत ऑस्ट्रेलिया और दूसरा विपुल कनाडा में रहते हैं, जबकि तीसरा बेटा हैप्पी उनके साथ ही रहता है। सात सितंबर की रात को उसका बेटा हैप्पी किसी काम से मार्केट गया हुआ था। घर पर वह अपनी पत्नी रेनू के साथ बैठा था। इसी दौरान करीब नौ बजे एक युवक ने उनके घर की घंटी बजाई। उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो एक युवक ने खुद को उसके बेटे पुनीत का दोस्त संजय अरोड़ा बताया था। युवक अपने भाई की शादी का कार्ड देने के बहाने अंदर आया था।
आरोपी के कहने पर उसकी पत्नी ने पुनीत से बात कराने के लिए कॉल लगाकर उसे पकड़ा दिया था। इसी दौरान आरोपी ने उसकी पत्नी को बातों में लगाकर सोने के कड़े का डिजाइन देखने के बहाने कड़ा उतरवा लिया तथा मोबाइल व कड़ा लेकर बाहर कार में इंतजार कर रहे अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया था। शिकायत थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी राजेश, अमरदीप सिंह व कबीर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया था। आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों के कब्जे से 38 हजार रुपये बरामद करके तीनों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें