फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मकान से गांजा पत्ती बरामद, आरोपी भागा

Tue, 09 Jun 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद । पुलिस ने छापा के दौरान गांव कंथला के एक रिहायशी मकान से दो किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है जबकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपराध अन्वेषण शाखा-2 के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव कैंथला का एक व्यक्ति गांजा पत्ती बेचने का काम करता है और अपने घर के मकान में ही नशेड़ियों को गांजा पत्ती बेचता है। उनकी टीम छापामारी करने के लिए बताए गए पते पर पहुंची तो जैसे ही टीम ने गेट खुलवाने के लिए आवाज दी तो घर में मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर कर मौके से भाग गया। घर में मौजूद महिला से जब उसके बारे पूछा गया तो उसने बताया कि यह उसका पुत्र परमजीत उर्फ लाड़ी है। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो

मकान के अंदर बने उत्तर दिशा में पशुओं के बाड़े में बनी खुरली के अंदर एक सफेद रंग का पॉलीथिन बरामद हुआ, जिसमें से दो किलो 380 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी की काफी तलाश की लेकिन उसके बारे कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई जसवीर सिंह कर रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें