फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: व्याख्यान में बताए माैलिक अधिकार

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं व स्टाफ सदस्य। संस्थान
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज में संविधान दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग ने व्याख्यान और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम सहायक प्राध्यापिका डॉ. कीर्ति के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और शपथ ग्रहण से हुआ।
विज्ञापन

डॉ. कीर्ति ने अपने व्याख्यान में संविधान निर्माण, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों को सांविधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। ऑनलाइन क्विज में करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें संविधान के इतिहास और लोकतंत्र से जुड़े प्रश्न थे। प्राचार्या मोहिनी गर्ग ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसके मूल्यों को व्यवहार में अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें