फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धनतेरस पर बाजार से मंदिरों तक रही रौनक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धनतेरस के विशेष अवसर पर बाजार में दुकान पर रखे बर्तन, मंदिर एवं कई प्रकार की सामग्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ हुई। धर्मनगरी सहित जिलेभर में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही, वहीं बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। त्योहार की रौनक के चलते देर शाम तक बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

धनतेरस पर शुभ खरीदारी की परंपरा के चलते लोगों ने बर्तन, स्टील के सामान, बाल्टियां, मिट्टी के मंदिर, दीपक और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदीं। झाड़ू खरीदने को लेकर भी लोगों में खास उत्साह दिखाई दिया। दुकानों पर मिट्टी के दीयों और सजावटी सामान की खूब मांग रही। दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ था। पंडित दीपेंद्र आचार्य ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। शाम को लोगों ने घरों में दीप जलाकर दीपदान किया और मुख्य द्वार पर यमदेवता के नाम का दीपक जलाया।
पंडित उमेश शास्त्री ने बताया कि धनतेरस भगवान धन्वंतरि की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है।

कुरुक्षेत्र। धनतेरस के विशेष अवसर पर बाजार में दुकान पर रखे बर्तन, मंदिर एवं कई प्रकार की सामग्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें