फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दोस्तों ने रची थी बारवा के कृष्ण की हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारवा गांव के कृष्ण की हत्या की साजिश उसके दोस्तों ने मां वैष्णो देवी की पूजा के बाद लौटते समय रची थी, जिसके तहत उसे रुपये के लेनदेन के बहाने बुलाया गया और कार में उसे तरावड़ी ले गए।
विज्ञापन

वहां कार में ही शराब पिलाई और रस्सी से गला घाेंट दिया और उसके शव रंभा नहर में फेंक दिया। इसके पीछे रुपयों के लेनदेन के साथ-साथ प्रेम प्रसंग को भी माना जा रहा है।
कृष्ण की हत्या का राज उसके आरोपी दोस्तों को काबू किए जाने के बाद खुला है। पुलिस अब मृतक कृष्ण का मोबाइल, वारदात में प्रयोग की गई कार व रस्सी को बरामद करेगी, जिसके लिए तीनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि कृष्ण की हत्या के आरोप में उसके दोस्त व दोस्त की मौसी व बुआ के लड़के को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

संदीप पाल वासी चिडाओ करनाल, गौरव निवासी बडा गांव जिला करनाल व अंकुश वासी बारवा आरोपियों में शामिल हैं। मोहन लाल ने बताया कि कृष्ण के गांव के ही अंकुश व उसके बुआ व मौसी के लड़कों के साथ अच्छी दोस्ती थी, जिसके चलते कृष्ण ने अंकुश को 43 हजार रुपये उधार दिए थे लेकिन कृष्ण का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते आरोपियों ने आहत होकर कृष्ण को मारने की साजिश रचनी शुरू कर दी। आरोपी 26 जनवरी को वैष्णो देवी गए थे। 29 जनवरी को वापस आते समय आरोपियों ने साजिश रची। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कृष्ण को रुपये देने के बहाने बुलाया। आरोपी गौरव के द्वारा रिश्तेदार की लाई कार में बैठा शराब पिलाकर तरावड़ी के पास रस्सी से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद शव को रंबा गांव के पास नहर में फेंक दिया।
पुलिस को आठ दिन बाद शव मिला, तो परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया।
यह था मामला: 30 जनवरी पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमार ने बताया था कि उसका भाई रात के समय करीब 10 बजे अंकुश के पास उधार के 43 हजार रुपये लेने के लिए गया था।
देर रात तक वापस नहीं आने पर कॉल किया, तो फोन बंद आया। प्रवीन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पांच फरवरी को मृतक कृष्ण का शव बरामद हुआ था। मृतक के परिजनों ने कृष्ण की हत्या करने का शक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें