फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में लगाया राखियों का फ्री स्टाल

Sun, 30 Aug 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी राजा अजीत सिंह लाडवा मेमोरियल ट्रस्ट कुरुक्षेत्र की ओर से शनिवार को जिला कारागार में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखियों का नि:शुल्क स्टॉल लगाया गया। इसमें बहनों ने अपने भाईयों के लिए राखियां ली। ट्रस्ट के चेयरमैन लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि जिला कारागार प्रशासन के सहयोग से परिसर में राखियों का फ्री स्टाल, जल सेवा और बहनों के बैठने के लिए टेंट एवं कुर्सियों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत की अगुवाई में सभी जेल कर्मियों ने बड़े ही उत्साह से बंदी भाईयों को राखी बंाधने आई बहनों का स्वागत किया। ग्रेवाल ने बताया कि जेल अधीक्षक के प्रस्ताव पर रक्षाबंधन पर्व पर एक नई और अनूठी पहल की गई है, जिसकी बाहर से आए हुए सभी बहनों व बंदियों के पारिवारिक सदस्यों ने प्रशंसा की। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को राखी बांधने आई बहनों के लिए पूर्ण रूप से घरेलू वातावरण का माहौल तैयार किया गया। इस अवसर पर जेल उपाधीक्षक बिमला तथा डीएसपी संजीव बधवार सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

जेल अधीक्षक ने बंधवाई राखी
जेल में बंद महिला बंदियों, जिनके भाई किसी कारणवश उनसे राखी बंधवाने नहीं पहुंच सके, उनसे जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत और अन्य पुरुष कर्मियों ने भाई की भूमिका निभाते हुए राखी बंधवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें