कुरुक्षेत्र। ट्रेडिंग की एक कंपनी में निवेश पर 10 फीसदी मुनाफा कमाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहरवासी विकास गोयल ने आरोप लगाते हुए बताया कि कनाडा में एक एनआरआई के माध्यम से दिल्ली में विशाल राजपूत के संपर्क में आया था। इसके बाद विशाल के साथ-साथ अजय, सचिन, गौतम, गौरव, जानवी एवं अन्य ने उसे एक ट्रेडिंग की एक कंपनी में निवेश करने को कहा। उसे बताया कि 10 फीसदी मुनाफा कमा सकता है। वह उनकी बातों में आ गया और खुद के साथ-साथ अपने भाई व रिश्तेदारों आदि के भी करीब ढाई करोड़ रुपये बताई गई कंपनी में लगा दिए। इसके बाद जब मुनाफा दिए जाने की मांग की तो आरोपी उसे गुमराह करते रहे। बाद में आरोपियों ने दिसंबर 2024 में कहा कि सिस्टम क्रेश हो गया है, जिसमें पैसा फंस गया।
ईडी ने दबिश देकर पूरा पैसा जब्त कर लिया है। उसे शक हुआ तो जांच पड़ताल करने पर पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था और उसे गुमराह किया जा रहा है। इस संबंध में जब आरोपियों को कहा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की तो जान से मारने की धमकी भी देने लगे।