फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट डबल के लालच में हुआ 2 लाख की ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छपरा जिला अंबाला के रहने वाला एक व्यक्ति नोट डबल करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव छपरा जिला अंबाला के रहने वाले गुरदीप पुत्र हरदम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसे अवतार सिंह निवासी बुद्धमार सहित अन्य लोगों ने बातचीत के दौरान कहा था कि उनके पास काफी मात्रा में खुले नोट हैं। उनके बदले में बंधे हुए नोट दे दें। जिस पर वे तुम्हें लाखों का फायदा भी पहुंचाएंगे। इतना ही नहीं एक नोट की गड्डी पर 10 हजार रुपये का फायदा होगा। इन लोगों की बातों में आकर वह इन लोगों के बताए गए स्थान पर 2 लाख रुपये लेकर आ पहुंचा। इन लोगों ने उससे 2 लाख रुपये ले लिए। बातों में उलझाकर खुले नोटों को उसे देने की बजाय अमानत में ख्यानत कर धोखाधड़ी से 2 लाख रुपए लेकर चंपत हो गए। इस घटना से वह ठगी का शिकार हो गया। इस्माईलाबाद थाना प्रभारी भीमराज ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें