कुरुक्षेत्र। एचपी ऑयल गैस का अकाउंट अपडेट करने के नाम पर करीब 50 हजार की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में लोटस ग्रीन सिटी वासी नवनीत वैध ने बताया कि उनके पास अचानक किसी ने कॉल की और बताया कि उन्होंने जो गैस का बिल ऑनलाइन भरा है वह अकाउंट अपडेट नहीं है। उन्होंने कहा कि अपडेट करने के लिए एप डाउनलोड करनी होगी। इससे मना किया तो कनेक्शन काटने और उसी दिन अंतिम तिथि होने की बात कही।
इस पर एप डाउनलोड की तो आरोपी ने पहले सात रुपये भेजने को कहा। जैसे ही सात रुपये भेजे तो मोबाइल हैक हो गया और कुछ देर बाद ही खाते से 49997 रुपये बैंक खाते से निकाल लिए जाने का संदेश मिला।