फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चेक पर नाम बदलकर की ढाई लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैंककर्मी की मिलीभगत से आढ़ती की ओर से जारी किए गए चेक के साथ छेड़छाड़ कर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई है। आढ़ती ने रिया जिंदल के नाम से चेक जारी किया था, जिस पर अंग्रेजी का वी अक्षर लिखकर उसे रियाव जिंदल में बदल दिया और पेमेंट भी रिलीज करवा ली गई।
विज्ञापन

चेक के पीछे खाता नंबर व मोबाइल नंबरों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। शहर के रहने वाले देसराज व बृजमोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन दोनों की अनाज मंडी में बराबर हिस्सेदारी में आढ़त की दुकान है। उनकी फर्म ने एसबीआई के खाते का एक ढाई लाख रुपये का चेक रिया जिंदल के नाम से जारी किया था। उनके कर्मचारी राहुल ने रिया के पीएनबी खाते में रुपये जमा करने के लिए चेक बैंक के लिपिक को सौंप दिया। इसके बाद भी तीन दिन तक रिया के खाते में रुपये जमा नहीं हुए। मैनेजर से शिकायत की गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि लिपिक ने चेक अपने किसी सहयोगी को सौंप दिया।
जांच में पता चला की लिपिक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर चेक के साथ छेड़छाड़ की और चेक पर रिया की जगह रियाव नाम कर रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी लिपिक से पूछताछ की है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चेक लगाने से पहले न ही संबंधित बैंक को इसकी जानकारी दी और न ही फर्म से फोन कर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें