फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रुपये मांगने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जान से मारकर नहर में फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में बलदेव सिंह निवासी बुहावी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी साहब सिंह, जसवंत सिंह, तजिंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, रोहित, गुरभजन और राहुल ने उसके बेटे रजत को 22 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। इसमें 10 लाख रुपये एडवांस देना तय किया था। विश्वास करके उसने साहब सिंह को उसके बेटे का पासपोर्ट, दस्तावेज और तीन चेक दिए थे। आरोपी के 10 लाख रुपये मांगने पर उसने 14 मार्च को साढ़े सात लाख रुपये नकद दिए थे। तब आरोपियों ने जल्द काम करने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उनसे बकाया रकम साढ़े 14 लाख रुपये मांगे, जिस पर उसने 29 मार्च को नौ लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। कुछ दिन बाद आरोपी उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए अपने साथ दिल्ली ले गए। यहां आरोपियों ने 50 हजार रुपये लेकर वापस भेज दिया और कुछ दिन बाद दोबारा फ्लाइट कराने का आश्वासन दिया। बाद में आरोपी टालमटोल करते रहे। रुपये मांगने पर आरोपियों ने दो लाख रुपये वापस कर दिए, मगर बकाया रकम देने से इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें