शाहाबाद। कनाडा भेजने के नाम पर 13 लाख 80 हजार 560 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इमीग्रेशन व अन्य धाराओं के तहत उक्त कंपनी के संचालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मामूमाजरा के रहने वाले सुखचैन सिंह ने बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था, जिसके लिए उसने मोहाली की कंपनी संचालक राकेश रिखी व उसकी पत्नी से बात की।
उन्होंने उसको उक्त रकम में कनाडा भेजने की बात कही। इसके बाद उसने 30 हजार 560 रुपये यूपीआई के माध्यम से प्रोसेसिंग फीस जमा करवा अपने कागजात सौंप दिए व बची रकम चेक के माध्यम से कंपनी के खाते में डलवा दी। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसे कनाडा नहीं भेजा। वह रुपये वापस लेने गया तो उसे कंपनी का कार्यालय व मोबाइल बंद मिला। संवाद