फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। चार दिन पहले लापता हुए रोहित का शव रविवार को नरवाना-सिरसा भाखड़ा ब्रांच नहर में कंगथला और मिर्जापुर पुल के बीच मिला। तीन दिन पहले उसकी स्कूटी झांसा के पास नहर किनारे मिली थी, जिसके बाद परिजन ज्योतिसर हेड पर डेरा डाले तलाश कर रहे थे। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

26 मार्च को शहर के रहने वाला रोहित घर से कुरुक्षेत्र का कहकर निकला था, जिसके कुछ समय बाद से उसका फोन बंद आने लगा। परेशान परिजनों ने अपने जानकारों से पता करने के बाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले ही दिन उसकी स्कूटी झांसा के पास से नहर किनारे मिली थी। इसके बाद गोताखोर प्रगट सिंह की टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया था। वहीं परिजन भी इसके बाद से उसकी तलाश में ज्योतिसर हेड पर डेरा जमा पहरा देने लगे। इसके साथ समय-समय पर नहर के किनारों पर चक्कर लगा रहे थे।
रविवार की दोपहर दो बजे के पास परिजनों ने नहर पर उसकी तलाश में चक्कर लगाते हुए उसके शव को नहर में देखा, जिसके बाद पुलिस की टीम को इसकी सूचना दी गई। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें