फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चालान चेक के नाम से फर्जी एप्लिकेशन लिंक भेजकर की जा रही ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग अब नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ठग व्हाट्सएप ग्रुप में आरटीओ या चालान चेक के नाम से फर्जी एप्लिकेशन लिंक भेजकर वाहन चालान की जानकारी देने का लालच देते हैं। इस लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो जाता है जिसके बाद ठग बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक रहने का आह्वान करते हुए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने बताया कि ठग हैक किए गए मोबाइल से उसी व्यक्ति के व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक भेजते हैं जिससे लोग भरोसा करके लिंक खोल लेते हैं। यह लिंक किसी परिचित के नंबर से आने के कारण लोग आसानी से ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें