फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जापान में गूंज रहा शाश्वत गीता का संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में भारत के महावाणिज्य दूतावास के चंद्रू अप्पार को श्रीमद्भागवत गीता भें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान श्री कृष्ण की ओर से हजारों वर्ष पहले मानवता के लिए दिया गया शाश्वत गीता का अमर संदेश जापान में भी गूंज रहा है। इसे और अधिक बढ़ाने के लिए हरियाणा टीम ने जापान के ओसाका स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के चंद्रू अप्पार को श्रीमद्भागवत गीता (जापानी संस्करण) की 100 प्रतियां भेंट की। ये प्रतियां ओसाका विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर विकास पांडे और कुरुक्षेत्र की वर्तमान टोक्यो निवासी निकिता ने बुधवार को आयोजित एक विशेष समारोह में भेंट की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, मुख्यमंत्री कार्यालय से पवन चौधरी, एचएसआईआईडीसी से संजय गर्ग और हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की हीना बिंदलिश ने भी भाग लिया। इस बैठक में जापान और अन्य देशों में गीता के शाश्वत संदेश के प्रसार के लिए गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक में ओसाका के सीजीआई ने जापानी छात्रों के लिए ऑनलाइन गीता शिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।
हरियाणा टीम ने ओसाका के सीजीआई से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम करने का अनुरोध किया। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और आगामी सूरजकुंड मेले में जापानी मंडलियों की भागीदारी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसमें 51 देशों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा के सभी जिलों में जिला स्तरीय और उप मंडल स्तर पर भी गीता जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें