फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्रामीण डाक सेवक बरहान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। पुलिस ने ग्रामीण डाक सेवक बरहान के पद पर तैनात रहे संजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी मूलचंद के मुताबिक डाक विभाग द्वारा आरोपी संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। सहायक अधीक्षक उत्तरी उपमंडल कुरुक्षेत्र राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की संजय कुमार ने एक नवंबर 2022 को गांव बरहान में ग्रामीण डाक सेवक के रूप में पदभार संभाला था।
विज्ञापन

आरोपी ने लगभग एक महीने बाद ही खाता धारकों द्वारा डाकखाने में जमा करवाई गई राशि उनके खाते में जमा न करवाकर अपने पास रख ली और यह प्रक्रिया लगभग सात महीने तक चलती रही। ग्रामीणों व खाता धारकों को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने उप डाकघर लाडवा के सामने हंगामा कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। विभागीय जांच में पाया गया आरोपी संजय ने छह दिसंबर 2022 से 28 जून 2023 तक लगभग सात महीने तक खाता धारकों की राशि जो लगभग छह लाख 79 हजार 422 रुपए अपने पास ही रख लिए। डाक विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार जुलाई 2023 को आरोपी को पद से निलंबित कर दिया। बाद में खाता धारकों के विरोध तथा विभागीय दबाव में और आरोपी ने उक्तराशि को ब्याज सहित सात लाख चार हजार 822 जमा करवा दिया। वहीं गत चार जनवरी को आरोपी संजय कुमार निवासी टोहाना ने माना था कि वह पहले शेयर बाजार में पैसे लगाता था जिससे उसे लगातार घाटा हो रहा था। उस दौरान विभाग की मशीन खराब होने के कारण उक्त राशि को भी शेयर मार्केट में लगा दिया और उसे शेयर मार्केट में घाटा हो गया, लेकिन उसने सारी राशि ब्याज सहित जमा करवा दी। उधर थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि आरोपी संजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें