फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामले में अमेरिका भेजने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन एजेंटों ने दो युवकों को गैर कानूनी तरीके से अमेरिका भेजा, जहां पुलिस ने उनको पकड़कर जेल में रखा तथा बाद में डिपोर्ट करके वापिस भारत भेज दिया।
विज्ञापन

चरणजीत पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी गांव चम्मू कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बेरोजगार था। अचानक एक दिन सुखविंद्र सिंह, बब्बर उर्फ काली वासी चम्मु कलां उसके घर पर कुलवंत सिंह गोत्रा वासी सेक्टर 10 अंबाला सिटी को लेकर आए थे। सुखविंद्र ने उसके पिता को बताया कि कि कुलवंत सिंह गोत्रा विदेश भेजने का काम करता है। वह उसके बेटे चरणजीत को अमेरिका देगा, इसके एवज में उसे 25 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। उसकी बातों में आकर उसके पिता ने सुखविंद्र सिंह व कुलवंत सिंह गोत्रा को पांच लाख रुपये के साथ उसकी दो फोटो व पासपोर्ट दिया था। बाद में दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर दो दिन बाद उसे इक्वाडोर पहुंचाया गया। इसके बाद पहले कोलंबिया फिर टरवो बस से पहुंचा और किश्ती से समुद्र के रास्ते कपूर गाना देश पहुंच गया। इसके बाद वह जंगल के रास्ते पनामा कैंप सात दिन में पैदल पहुंचा। टरबो में कुलवंत सिंह के लोगों ने उससे उसका पासपोर्ट छीन लिया। पनामा कैंप में 20-25 दिन रुकने के बाद उन्हें बस द्वारा कोस्ट्रीका देश पहुंच गया। बाद में उसे होंन्डरस से गुहाटीमाला से मैक्सिको पहुंचाया दिया। तब कुलवंत सिंह ने वहां से उसे निकालने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की पांच लाख रुपये लेने के बाद उसे बॉर्डर पार करवाकर अमेरिका में दाखिल करवाया गया, जहां पर पुलिस ने उसे पकड़कर जेल में डाल दिया। अधिकारियों ने पासपोर्ट की मांग की। बाद में उसे वहां से डिपोर्ट करके भारत भेज दिया गया। पुलिस ने उक्त आरोपी एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में बीड़ पिपली निवासी यशपाल पुत्र राजकुमार ने शिकायत में कहा कि यमुनानगर वासी जरनैल सिंह उर्फ जैली पुत्र मोहन सिंह से उसके पिता की मुलाकात हुई थी, जिसने उसके पिता को बताया कि वह उसके बेटे को अमेरिका भेज देंगा, जिसके एवज में उसे 24 लाख रुपये देने होंगे। उसकी बातों पर यकीन करते हुए उसने उसे अमेरिका भेजने के लिए जरनैल सिंह को 24 लाख रुपये साल 2019 में पासपोर्ट के साथ दिए थे। इसके पश्चात उसे दिल्ली से कयूटो, मैक्सिको, पनामा तथा जंगलों के रास्ते उसे अमेरिका की दीवार पार करवाई थी, जहां पर अमेरिका पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था। 11 महीने जेल में रहने के बाद भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तीसरा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला केयूके थाना में दर्ज हुआ है। जहां सौरव चौहान पुत्र सुमेर सिंह वासी गांव अमीन ने विदेश भेजने के नाम पर जस्सी के खिलाफ 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। चौथा मामला पिहोवा थाने में दर्ज हुआ है, जहां मोहित कुमार पुत्र धर्मबीर वासी भट्ट माजरा ने सेक्टर सात वासी गुरजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। एक अन्य विदेश भेजने का मामला सिटी थाने में दर्ज हुआ है। जहां पुनित कुमार पुत्र हरीश वासी वशिष्ठ कॉलोनी ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें