फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 36 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना से हुई मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार को 36 नए केस मिले हैं। गांव ईशरहेड़ी का रहने वाला व्यक्ति 27 जुलाई को गुरुद्वारा छठी पातशाही के सामने बेसुध हालत में पाया गया था, जिसे एक निजी एबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान 28 जुलाई को व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया और शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टी शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में की है। व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से संक्रमित 36 नए केस सामने आए है। वहीं 21 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है।
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों से सामने आए 36 केसों में न्यू कॉलोनी से 51 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक, पिहोवा के गांव हरिगढ भौरख से 45 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5से 31 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कॉलोनी से 35 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, लाडवा के वार्ड नंबर 1 से 42 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा की गली नंबर 7 से 64 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा के वार्ड नंबर 12 से 33 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कॉलोनी से 6 वर्षीय बच्चे, गांव बारवा से 31 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 4 से 34 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय बच्चे, कीर्तिनगर से 27 वर्षीय युवक, सुभाष मंडी वार्ड नंबर 7 से 61 वर्षीय व्यक्ति, बाबैन के ईशरहेडी गांव से 38 वर्षीय व्यक्ति, शेखों माहौल्ला से 44 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, पिपली की बीएनसी कॉलोनी से 48 वर्षीय व्यक्ति, कल्याण नगर से 35 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा की पवन मार्केट के पास से 32 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा बस स्टैंड के सामने से 18 वर्षीय युवक, लाडवा के वार्ड नंबर 6 से 60 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा के गोबिंद गढ से 30 वर्षीय व्यक्ति, आजाद नगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन से 25 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन से 35 वर्षीय महिला, बिशनगढ से 29 वर्षीय व्यक्ति, मॉडल टाउन पिहोवा से 35 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन से 55 वर्षीय व्यक्ति, गांव भिवानी खेडा से 65 वर्षीय महिला शामिल है। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में से शुक्रवार 394 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आई है। इस जिले में अब तक 460 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 266 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 266 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कोरोना वायरस के 190 एक्टीव केस है।
बॉक्स
इन 21 मरीजों को ठीक होने पर किया डस्चार्ज
पटियाला बैंक कॉलोनी से 48 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, लाडवा के गांव दबखेडी से 39 वर्षीय व्यक्ति, जिला कारागार से 22 वर्षीय व्यक्ति, इंद्रा कॉलोनी से 24 वर्षीय व्यक्ति, बचगांव से 20 वर्षीय युवक,मथाना से 38 वर्षीय महिला, गांधी नगर से 28 वर्षीय महिला, मथाना से 44 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 30 से 38 वर्षीय व्यक्ति, इंद्रा कॉलोनी से 18 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती, सेक्टर 7 से 34 वर्षीय व्यक्ति, मोहन नगर से 18 वर्षीय युवक, गांधी नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, जीआरपी थाना से 54 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कॉलोनी से 52 वर्षीय व्यक्ति, नरकतारी से 86 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 48 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें