फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गोकशी मामले में कुरुक्षेत्र के बाबैन का चाैथा सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंद्री क्षेत्र में गोकशी मामले में कुरुक्षेत्र के बबैन गांव निवासी चाैथे आरोपी चांद को गिरफ्तार किया गया है। वह मंडी और सड़कों को गोवंश को पकड़कर अन्य साथियों को सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को इंद्री अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूर्व में तीन आरोपी पकड़ चुकी है। गोकशी करने वाले मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

सीआईए एक प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि 18, 19 और 21 मार्च को इंद्री में नहर में गोवंश के अवशेष मिले थे। माैके पर पहुंचकर देखा तो पता लगा कि नहर की पटरी पर गोवंश को काटकर उनके सिर को नहर में फेंक दिया जाता था। इस संबंध में थाना इंद्री में अज्ञात के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम 2015 व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने इस मामले में तीन आरोपी आजम, नवाब व शहजाद को गिरफ्तार किया था।
रिमांड के दाैरान आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे अन्य साथी चांद के साथ इंद्री मंडी और सड़कों से गोवंश को पकड़कर चार से पांच अन्य लोगों को चार से पांच हजार रुपये में एक पशु देते थे। पुलिस ने इस मामले में कुरुक्षेत्र जिला के बबैन गांव निवासी चांद को बबैन गांव से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सहारनपुर और पानीपत में दबिश

गोकशी मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की तीन टीम यूपी के सहारनपुर और पानीपत में दबिश दे रही हैं। कई लोगों के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिल चुके हैं लेकिन अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें