संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने पुलिसकर्मी के बेटे पर गोली चलाने व मारपीट करने के मामले में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बारवा गांव के आर्यन उर्फ शटर के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले किरमच निवासी प्रिंस ने बताया कि आठ सितंबर को वह अपने दोस्त वंश, गौरव व प्रीत निवासी किरमच व मित्तूल निवासी सुनहेड़ी खालसा के साथ दो मोटरसाइकल पर अनाज मंडी में आए थे। इसी दौरान प्रिंस को हिमांशु ने सोशल मीडिया ऐप से काॅल कर गाली-गलौज की और धमकाया। कुछ देर बाद चार- पांच मोटरसाइकिलों पर वहां भीम पंडित, साहिल, पवित्र नरवाल, बिल्ला, सार्थक शर्मा, आर्यन पंडित व हिमांशु के सहित लगभग 15 युवक पहुंचे। वह भीम पंडित ने अपनी पेंट की जेब से पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया, गोली प्रिंस पर बाई साइड में लगी। वह भाग कर अपनी जान बचाने लगा तो आरोपियों ने उनका पीछा भी किया।
राहगीरों ने उसे मोटरसाइकिल निजी अस्पताल पहुंचाया। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को दी गई। टीम ने मामले में आरोपी पवित्र नरवाल, साहिल व शहर थानेसर वासी एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन व एक कारतूस बरामद किया था। 25 सितंबर को मामले की जांच करते हुए टीम ने आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे कारागार भेज दिया।