फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दूध विक्रेता को पीटने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर जाते हुए दूध विक्रेता का रास्ता रोककर उसे पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को अपने नाम पंकज उर्फ पंडित, कर्न्दिप, सागर व मनदीप बताए हैं।
विज्ञापन

मामला 18 फरवरी का है जब शिकायतकर्ता समसपुर गांव निवासी गुरमीत सिंह सुबह करीब पौने आठ बजे मोटरसाइकिल पर दूध लेकर कुरुक्षेत्र के लिए जा रहे थे। जब वह मुंडा खेडा सरस्वती पुल के पास पहुंचे तो चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। गुरमीत सिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर डंडों व तलवार से उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। शिकायत पर थाना केयूके में प्राथमिकी करके जांच ज्योतिसर चौकी को सौंपी गई। पुलिस टीम ने जांच के दौरान युवकों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें