फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में चार सप्ताह के फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ, 56 नवनियुक्त सहायक प्रोफेसर ले रहे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के सहयोग से चार सप्ताह के फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 26 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 56 नवनियुक्त सहायक प्रोफेसर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा में शिक्षण और शोध की गुणवत्ता बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के डीन प्रो. महेंद्र चंद ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नए शिक्षकों के शिक्षण कौशल और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। केंद्र की निदेशक प्रो. प्रीति जैन और उपनिदेशक डॉ. नीरज बतीश ने बताया कि वर्ष 1987 में स्थापित केंद्र अब तक 400 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें