फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में चार स्कूली बच्चों ने रखा कदम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के इन स्कूली बच्चों ने किया फिल्म में काम। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के स्कूली बच्चों को बॉलीवुड की फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। उनकी फिल्म रिलीज होते ही धूम मचा रही है। बॉलीवुड के प्रमुख कलाकारों पंकज बेरी, अनिल धवन, सोहित सोनी और अरुण बक्शी ने भी इस फिल्म में काम किया है। दो दिन पहले कुरुक्षेत्र की पृष्ठभूमि जुड़ी से फिल्म रिलीज हुई।
यह फिल्म कुरुक्षेत्र के ही निवासी फिल्म के लेखक निर्देशक एवं निर्माता राजिंद्र वर्मा की ओर से बनाई गई है। इस फिल्म में कुरुक्षेत्र के कई लोगों को फिल्म में काम करने का मौका मिला है। वहीं इस फिल्म में राय परिवार के चार सदस्यों ने काम किया हैं। फिल्म में श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के प्रमुख व्यवस्थापक सुनील राय, उनकी पत्नी, बेटे व बेटी ने भूमिका अदा की। सुनील राय की बेटी रितिका राय ने तो प्रमुख भूमिका में अपनी पहली फिल्म में ही प्रतिभा से धूम मचा दी है। स्कूली बच्ची रितिका ने फिल्म में जुरी का रोल निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजिंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी फिल्म कुरुक्षेत्र की पृष्ठभूमि के साथ गीता जयंती से भी जुड़ी है। यह फिल्म तीन बच्चों पर आधारित है। फिल्म में बच्चों के अपहरण हो दिखाया जाता है। फिल्म में गीता जयंती के समारोह को देखने के लिए बच्चे गुरुकुल से भाग जाते हैं। इसमें चार बाल कलाकार आरव वधवा, गर्वित खुराना, रितिका राय व जय रल्हन ने विशेष रूप से काम किया है। फिल्म के रिलीज होते ही इन चारों बाल कलाकारों की अदाकारी और प्रतिभा की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें