फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर पालिका के चार ठेकेदार प्रतिबंधित, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
शाहाबाद। पार्षद जसबीर सैनी और नपा सचिव जानकारी देते हुए । स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर पालिका के चार ठेकेदारों के लाइसेंस शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रतिबंधित कर दिए हैं। मामले पर सर्वप्रथम जानकारी देते हुए वार्ड नंबर नाै के पार्षद जसबीर सैनी ने बताया कि रविवार छुट्टी के दिन चार ठेकेदारों के लाइसेंस ब्लैक लिस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि एक पार्षद के तौर पर ठेकेदारों के साथ उनके अनुभव अच्छे नहीं रहे। क्योंकि ठेकेदार जनता के कामों को कभी भी गंभीरता से नहीं लेते। अब जब उनके अपने अंदरूनी कार्यकलापों को लेकर भी कहीं गंभीरता दिखाई नहीं देती तो जनता के कामों के लिए तो ठेकेदारों से किसी तरह की उम्मीद रखना बेकार है।
विज्ञापन

नगर पालिका के जे.ई. दयानंद ने बताया कि नगर पालिका का काम करने वाली एसएस कोऑपरेटिव सोसायटी, पूनिया कोऑपरेटिव सोसायटी, वासुदेव कोऑपरेटिव सोसायटी एवं गायत्री कोऑपरेटिव सोसायटी के लाइसेंस प्रतिबंधित किए गए हैं। नगर पालिका सचिव बम्बूल सिंह मलिक ने कहा कि उन्हें भी मामले की जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि समय पर बैंक गारंटी जमा न करवाने के कारण विभाग द्वारा उपरोक्त ठेकेदारों को आगे टेंडर भरने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। पार्षद जसबीर सैनी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सोमवार को खुलने वाले टेंडर की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है। इस पर जवाब देते हुए सचिव बम्बूल सिंह ने कहा कि टेंडर खुलने की तारीख कल 28 मई तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें